नेपाल के रसुवा में अचानक आई भीषण बाढ़ ने मचाई भारी तबाही। घर, पुल और सड़कें बह गईं, अब मलबे के बीच जिंदगी की तलाश जारी है।
अचानक आए सैलाब ने नेपाल के रसुवा को हिलाकर रख दिया। तेज बहाव में कई इलाकों में घर और सड़कें देखते ही देखते बह गए।
नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक 384 पर्यटक लापता हैं। इनमें 291 विदेशी और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं, जबकि 105 भारतीय भी लापता बताए गए हैं।
प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने आपात बैठक कर हालात की समीक्षा की। सेना के हेलीकॉप्टर और राहत टीमें प्रभावित इलाकों में भेजी गई हैं।
बाढ़ की तेज धार ने कई पुल और संपर्क मार्ग बहा दिए। मलबे और पानी के बीच राहत दलों के लिए प्रभावित इलाकों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है।
नेपाल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी के अनुसार छह बड़े हाइड्रोपावर और ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स को नुकसान पहुंचा है। बिजली व्यवस्था पर भी असर पड़ा है।
कई शव बरामद किए जा चुके हैं और लापता लोगों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मलबे और तेज बहाव के बीच रेस्क्यू टीमें जिंदगी तलाश रही हैं।