मिसेज इंडिया 2026 आकांक्षा चौधरी का ग्लैमरस अंदाज, गोद में 8 महीने का बेटा और सिर पर ताज

क्राउन से सजे ग्लैमरस लुक में आकांक्षा चौधरी ने खींची सारी लाइमलाइट, लेकिन बेटे के साथ उनकी क्यूट बॉन्डिंग ने जीता सबका दिल।

ताज और बेटे के साथ छाईं आकांक्षा

जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के फिनाले में मिसेज इंडिया 2026 आकांक्षा चौधरी ने अपने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया।

गोद में 8 महीने का बेटा

पेजेंट क्वीन आकांक्षा अपने 8 महीने के बेटे को भी साथ लेकर पहुंचीं। क्राउन और ग्लैमरस गाउन के बीच मां-बेटे की क्यूट बॉन्डिंग ने दिल जीत लिया।

मरून गाउन में दिखा पेजेंट ग्लैम

आकांक्षा ने डीप मरून शेड का सेक्विन और एम्बेलिशमेंट से सजा फिगर-हगिंग गाउन पहना। क्राउन और सैश ने उनके पेजेंट लुक को और खास बना दिया।

स्टेटमेंट स्लीव ने बढ़ाया ड्रामा

गाउन की ओवरसाइज्ड फ्लोरल स्कल्प्चरल स्लीव डिटेल इस लुक की सबसे खास बात रही। इसने फिटेड सिल्हूट को कूट्योर जैसा ग्लैमरस टच दिया।

सेक्विन की चमक ने लूटी महफिल

स्टेज लाइट्स और कैमरा फ्लैश के बीच सेक्विन और शिमरी एम्बेलिशमेंट खूब चमके। यही वजह है कि आकांक्षा का गाउन तस्वीरों में भी बेहद रिच और ग्लैमरस नजर आया।

मिनिमल स्टाइलिंग, मैक्सिमम इंपैक्ट

क्राउन, सैश और इयररिंग्स के अलावा आकांक्षा ने एक्सेसरीज को मिनिमल रखा। ग्लोइंग मेकअप और खुले वेवी हेयर ने उनके पूरे लुक को एलिगेंट और बैलेंस्ड फिनिश दी।

Next Story