किर्चिन गॉर्ज में वर्ल्ड नोमैड गेम्स ने घुमंतू संस्कृति का रोमांच फिर जिंदा कर दिया। घुड़सवारी, तीरंदाजी और खतरनाक करतबों ने हर किसी का ध्यान खींचा।
किर्चिन गॉर्ज में घुड़सवारी प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने तेज रफ्तार घोड़ों पर शानदार संतुलन और कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में रोमांच उस वक्त चरम पर पहुंच गया, जब एक प्रतिभागी घोड़े पर सवार होकर आग के साथ खतरनाक करतब करता नजर आया।
पारंपरिक तीरंदाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ी ने पूरे फोकस के साथ निशाना साधा। सदियों पुरानी इस कला ने आयोजन में खास रंग भर दिया।
घुड़सवारी मुकाबले में एक महिला प्रतिभागी ने घोड़े पर गजब का संतुलन और आत्मविश्वास दिखाया। उनका हुनर देखने लायक रहा।
घुड़सवारी के दौरान एक प्रतिभागी घोड़े से गिर गया। इन खेलों में जहां रोमांच है, वहीं हर पल जोखिम भी बना रहता है।
वर्ल्ड नोमैड गेम्स में खेल के साथ किर्गिस्तान की परंपराओं, संस्कृति और कारीगरी की भी शानदार झलक देखने को मिली।