गणेश चतुर्थी के मौके पर ट्रेडिशनल लुक से त्योहार की रौनक बढ़ाएं। इन स्टाइलिश आउटफिट आइडियाज से पाएं एलिगेंट और ट्रेंडी फेस्टिव लुक।
सिल्क, बनारसी या कॉटन साड़ी के साथ गोल्डन ज्वेलरी और गजरा आपके गणेश चतुर्थी लुक को खूबसूरत बना सकते हैं।
हल्के एम्ब्रॉयडरी वाले लहंगा-चोली को ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ पेयर करें। पूजा से लेकर फेस्टिव फोटो तक यह लुक परफेक्ट रहेगा।
फ्लोरल या एथनिक प्रिंट वाला अनारकली सूट चुनें। झुमके और जूती के साथ लुक को सिंपल लेकिन स्टाइलिश रखें।
कलरफुल शरारा सेट के साथ कुंदन या ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी ट्राय करें। यह आउटफिट फेस्टिव वाइब के साथ मॉडर्न टच भी देगा।
एथनिक कुर्ती को पलाजो या स्ट्रेट पैंट के साथ स्टाइल करें। हल्की ज्वेलरी और ट्रेडिशनल फुटवियर से लुक को पूरा करें।
धोती पैंट को एथनिक कुर्ती या शॉर्ट कुर्ते के साथ पेयर करें। यह कंफर्टेबल फ्यूजन लुक गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन के लिए खास रहेगा।