BRICS Summit 2026: दिल्ली में जुटे दुनिया के बड़े नेता, देखें कौन-कौन पहुंचा

18वें BRICS शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली में विदेशी मेहमानों का पहुंचना शुरू हो गया है। पुतिन से रामाफोसा तक कई बड़े नेता और प्रतिनिधि भारत पहुंच चुके हैं।

दिल्ली बनी ग्लोबल हब

18वें BRICS शिखर सम्मेलन के लिए दुनिया के कई देशों के नेता और प्रतिनिधि नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। भारत इस अहम बैठक की मेजबानी कर रहा है।

पुतिन का दिल्ली में स्वागत

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन देर रात नई दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने उनका स्वागत किया।

रामाफोसा भी पहुंचे भारत

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा नई दिल्ली पहुंचे। एयरपोर्ट पर राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने उनकी अगवानी की।

ब्राजील से आया खास प्रतिनिधिमंडल

ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा भी BRICS समिट में शामिल होने दिल्ली पहुंचे। भारत और ब्राजील ग्लोबल साउथ सहयोग को मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं।

अफ्रीका से भी बड़ी भागीदारी

युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो और नाइजीरिया की विदेश मंत्री बियांका ओडुमेग्वु-ओजुकु भी समिट के लिए नई दिल्ली पहुंचीं।

एशिया से भी पहुंचे मेहमान

AIIB की अध्यक्ष जू जियायी और फिलीपींस की विदेश मामलों की सेक्रेटरी थेरेसा पी. लाज़ारो समेत कई प्रतिनिधि दिल्ली पहुंचे। अब सभी की नजरें BRICS बैठक पर हैं।

Next Story