राजस्थान के 5 किले, जहां आज भी जिंदा है राजपूती शौर्य और इतिहास

राजस्थान के ये ऐतिहासिक किले सिर्फ पत्थरों की इमारतें नहीं, बल्कि वीरता, बलिदान और राजसी वैभव की अनकही कहानियां समेटे हुए हैं।

चित्तौड़गढ़ का शौर्य

चित्तौड़गढ़ का किला वीरता और बलिदान की कहानियों के लिए प्रसिद्ध है। महारानी पद्मिनी के जौहर की कथा इसे राजस्थान के सबसे ऐतिहासिक किलों में शामिल करती है।

कुंभलगढ़ की अभेद्य दीवार

महाराजा कुंभल द्वारा बनवाया गया कुंभलगढ़ अपनी विशाल सुरक्षा दीवार के लिए मशहूर है। करीब 36 किलोमीटर लंबी यह दीवार इसकी खास पहचान है।

मेहरानगढ़ का रॉयल अंदाज

1459 में राव जोधा द्वारा बनवाया गया मेहरानगढ़ किला विशाल दीवारों और शानदार महलों के लिए जाना जाता है। यहां का संग्रहालय इतिहास की झलक दिखाता है।

आमेर की शाही खूबसूरती

जयपुर के पास अरावली की पहाड़ियों में बसा आमेर किला अपनी भव्य वास्तुकला के लिए मशहूर है। यह यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट का हिस्सा है।

जूनागढ़ का गौरव

जूनागढ़ किला लाल बलुआ पत्थरों से बना खूबसूरत ऐतिहासिक स्थल है। इसके अंदर गज मंदिर, शीश महल, करण महल और रंग महल इसकी शाही विरासत दिखाते हैं।

Next Story