Karwa Chauth 2026: सरगी में क्या खाएं और क्या नहीं? व्रत से पहले जान लें जरूरी बातें

करवा चौथ का निर्जला व्रत रखने से पहले सरगी खाई जाती है। जानिए सरगी में कौन-सी चीजें खाना फायदेमंद है और किनसे परहेज करना चाहिए।

करवा चौथ पर सरगी क्यों है खास?

करवा चौथ पर सूर्योदय से पहले सरगी खाने की परंपरा है। सास अपनी बहू को सरगी देकर प्यार और आशीर्वाद देती हैं।

सरगी में जरूर खाएं ताजे फल

सरगी में संतरा, तरबूज और दूसरे मौसमी फल शामिल करें। पानी से भरपूर फल शरीर को तरल पदार्थ और जरूरी पोषक तत्व देते हैं।

ड्राई फ्रूट्स से मिलेगी एनर्जी

बादाम, अखरोट, काजू और किशमिश सरगी में खा सकते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं।

दूध वाली फेनी और सेवई खाएं

करवा चौथ की सरगी में दूध और मेवों से बनी फेनी या सेवई खा सकते हैं। यह पेट भरने के साथ शरीर को ऊर्जा भी देती है।

ज्यादा मीठा खाने से बचें

सरगी में अधिक मिठाई, चीनी और चाशनी वाली चीजें न खाएं। इनसे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है और बाद में भूख लग सकती है।

तली-भुनी चीजों से करें परहेज

सरगी में ज्यादा नमकीन, मसालेदार और तली हुई चीजें खाने से बचें। अधिक चाय-कॉफी भी न पिएं, क्योंकि इनसे एसिडिटी या बेचैनी हो सकती है।

Next Story