INDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, राहुल गांधी से अखिलेश तक किसने क्या कहा?

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को INDIA गठबंधन की बड़ी रैली हुई। राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए।

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन

दिल्ली की मिंटो रोड से INDIA गठबंधन ने मार्च निकाला। राहुल गांधी समेत कई बड़े विपक्षी नेता रामलीला मैदान पहुंचे और रैली को संबोधित किया।

राहुल गांधी ने CEC पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर चुनावी गड़बड़ियों का आरोप लगाया। उन्होंने CEC को पद से हटाने और कार्रवाई करने की मांग की।

वोटर लिस्ट पर राहुल का बड़ा दावा

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि करीब 5 करोड़ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। उन्होंने इसे लोगों के मतदान अधिकार से जुड़ा गंभीर मामला बताया।

अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी में वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बीजेपी के दावों पर सवाल उठाते हुए चुनावी प्रक्रिया पर चिंता जताई।

ममता बनर्जी ने दिया एकजुटता का संदेश

ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों से एक साथ आने की अपील की। उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए मिलकर आवाज उठाने की बात कही।

तेजस्वी यादव ने की कार्रवाई की मांग

तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने लोकतंत्र की लड़ाई की तुलना महाभारत के कुरुक्षेत्र से की।

Next Story