Diwali Decoration: गेंदे के फूलों से सजाएं घर का हर कोना, इन 6 आसान तरीकों से दें खूबसूरत लुक

दिवाली पर घर को खूबसूरत बनाने के लिए महंगी सजावट की जरूरत नहीं है। गेंदे के पीले-नारंगी फूल, दीए और रंगीन लाइट्स से घर के हर कोने को शानदार लुक दे सकते हैं।

गेंदे के फूलों से सजाएं घर

इस दिवाली पीले और नारंगी गेंदे के फूलों से घर को सजाएं। इनके साथ लाल और गुलाबी फूल मिलाकर सजावट को और भी खूबसूरत बना सकते हैं।

डाइनिंग टेबल को दें फेस्टिव लुक

डाइनिंग टेबल पर फूलों के छोटे गुलदस्ते, खूबसूरत कांच के गिलास और रंगीन रनर रखें। साथ में छोटी लाइट्स लगाकर इसे आकर्षक बनाएं।

गुलाब के फूलों से सजाएं मंदिर

घर के मंदिर में गुलाबी और लाल गुलाब के फूल लगाएं। अगर घर का डेकोर पिंक शेड में है, तो ये फूल सजावट के साथ खूब जंचेंगे।

एंट्री गेट पर लगाएं फूलों की माला

घर के मुख्य दरवाजे पर गेंदे के फूलों की रंग-बिरंगी मालाएं लगाएं। नीचे फूलों की रंगोली और दीए रखकर मेहमानों का स्वागत करें।

मिरर और बालकनी को दें नया लुक

घर के मिरर पर फूलों का खूबसूरत गुच्छा लगाएं। बालकनी की रेलिंग पर गेंदे की मालाएं और रंगीन लाइट्स लगाकर दिवाली की रौनक बढ़ाएं।

पर्दों और सेंटर टेबल की सजावट

सफेद और पीले फूलों से पर्दों के किनारों को सजाएं। सेंटर टेबल पर फूल, दीए और छोटी लाइट्स रखकर घर को सुंदर फेस्टिव लुक दें।

Next Story