5 साल बाद फिर शुरू हो रही कैलाश मानसरोवर यात्रा

कोविड और सीमा विवाद के कारण 5 साल से बंद थी कैलाश मानसरोवर यात्रा, अब फिर से होगी शुरू। जानिए तारीख, रूट्स और यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट्स।

पांच साल बाद फिर से खुला रास्ता

कैलाश मानसरोवर यात्रा 30 जून 2025 से फिर शुरू होने जा रही है। श्रद्धालुओं में है जबरदस्त उत्साह।

दो रास्तों से होगी यात्रा

उत्तराखंड के लिपुलेख और सिक्किम के नाथुला दर्रे से जाएंगे श्रद्धालु। कुल 15 जत्थे भेजे जाएंगे।

हर जत्थे में होंगे 50 यात्री

उत्तराखंड से 5 और सिक्किम से 10 जत्थे रवाना होंगे, हर जत्थे में होंगे 50 श्रद्धालु।

रेस्ट रूम की व्यवस्था भी तैयार

16th माइल और हांगू झील के पास यात्रियों के लिए रेस्ट रूम बनकर तैयार हैं।

अब यात्रा होगी ज्यादा सुविधाजनक

सिक्किम रूट को सबसे सुविधाजनक माना जा रहा है – रास्ते में टॉयलेट और बेड की सुविधा।

कैलाश यात्रा – एक आध्यात्मिक अनुभव

भगवान शिव के निवास तक की इस यात्रा में मिलती है दिव्यता और आत्मिक शांति।

Next Story