मध्य प्रदेश सिर्फ पोहा-जलेबी नहीं! ये 6 लजीज व्यंजन ज़रूर चखें

पोहा-जलेबी तो सभी जानते हैं, लेकिन क्या आपने दाल बाफला, भुट्टे का कीस या खोए की जलेबी खाई है?

दाल बाफला – घी से भरपूर देसी स्वाद

राजस्थान की बाटी से अलग, दाल बाफला को उबालकर सेंका जाता है और गरमा-गरम दाल व घी के साथ परोसा जाता है।

भुट्टे का कीस – कॉर्न का चटपटा रूप

कद्दूकस किए भुट्टे को मसालों के साथ तड़का लगाकर बनाया गया ये व्यंजन इंदौर की स्ट्रीट फूड शान है।

भोपाली गोश्त कोरमा – नवाबी जायका

मटन और मसालों से बना यह धीमी आंच पर पकाया गया व्यंजन भोपाल की मुगलई विरासत को दर्शाता है।

चक्की की शाक – मालवा की अनोखी सब्ज़ी

राजस्थानी गट्टे जैसी लेकिन स्वाद में अलग, चक्की की शाक एक अनोखा अनुभव है।

रतलामी सेव – तीखी, करारी नमकीन

बेसन, मसाले और खास स्वाद वाली रतलामी सेव पूरे देश में फेमस है, पर असली स्वाद MP में ही मिलेगा

मावा बाटी और खोए की जलेबी – मिठास का ट्विस्ट

मालवा की मावा बाटी और जबलपुर की खोए की जलेबी — इनका स्वाद गुलाब जामुन और रसगुल्ले से भी जुदा है।

Next Story