डायबिटीज से जूझ रहे हैं? दवाइयों के साथ इन 3 बीजों को डाइट में शामिल करें। ये छोटे लेकिन ताकतवर सुपरसीड्स ब्लड शुगर को नेचुरली कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं।
मेथी में मौजूद घुलनशील फाइबर शुगर के अवशोषण को धीमा करता है। रोज सुबह भिगोया हुआ मेथी दाना खाएं और ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव से बचें।
चिया सीड्स इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाते हैं और पाचन को धीमा करते हैं, जिससे ब्लड शुगर स्थिर रहता है। पानी में भिगोकर या स्मूदी में लें।
मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स से भरपूर ये बीज थकान भी कम करते हैं। इन्हें स्नैक या सलाद के साथ लें और एनर्जी भी बढ़ाएं।
भीगे मेथी दाना सुबह खाली पेट, चिया सीड्स को भिगोकर, और कद्दू के बीज को रोस्ट कर स्नैक में शामिल करें – असर दिखेगा जल्द ही।
बीजों के साथ सही डाइट, नियमित एक्सरसाइज़ और तनाव से दूरी भी ज़रूरी है डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए।
डेली डाइट में इन सुपरसीड्स को शामिल कर आप ब्लड शुगर को संतुलित रखने के साथ बेहतर स्वास्थ्य की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।