दिनभर सुस्ती और कमजोरी से परेशान हैं? अपनी डाइट में ये सुपरफूड्स शामिल करें और एनर्जी वापस पाएं।
आयरन और नाइट्रेट से भरपूर चुकंदर खून की मात्रा बढ़ाता है और शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई सुधारता है।
केले में मौजूद कार्बोहाइड्रेट और पोटैशियम मसल्स की थकावट कम करते हैं और फौरन एनर्जी देते हैं।
ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन से भरपूर अखरोट थकान मिटाने और मानसिक तंदरुस्ती में मदद करता है।
पालक में आयरन और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो खून की कमी और थकावट को दूर करता है।
प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही पाचन दुरुस्त रखता है और शरीर को ठंडक व ताजगी प्रदान करता है।
हर दिन 30 मिनट वॉक करें, पर्याप्त पानी पिएं, स्क्रीन टाइम कम करें और नियमित नींद लें।