सावन में भगवान शिव की पूजा से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जानिए वे खास वस्तुएं जिन्हें अर्पित करने से शिव होते हैं प्रसन्न
शिवलिंग पर जल या गंगाजल चढ़ाने से मन शांत होता है और पापों का नाश होता है। गंगाजल से शिव का अभिषेक करने पर विशेष पुण्य मिलता है
दूध अर्पित करने से आरोग्यता और समृद्धि मिलती है, वहीं बिल्व पत्र से शिव जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं। यह त्रिदेवों का प्रतीक माना गया है
शिव जी को धतूरा और भांग बेहद प्रिय हैं। ये नकारात्मक ऊर्जा को दूर करते हैं। मदार के फूल चढ़ाने से शत्रु बाधाएं खत्म होती हैं
शमी पत्र से शनि दोष कम होते हैं। दूर्वा लंबी आयु का प्रतीक है और चंदन शिव को शीतलता देकर मानसिक शांति प्रदान करता है
भस्म मोक्ष और वैराग्य का प्रतीक है, घी ऊर्जा देता है और शहद वाणी में मिठास और समाज में मान-सम्मान बढ़ाता है
शिव जी को सफेद फूल और मौसमी फल प्रिय हैं। सावन में की गई पूजा से ग्रह दोष दूर होते हैं और सुख शांति व समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है