हर वक्त थकान, बालों का झड़ना या बार-बार बीमार पड़ना... ये हो सकते हैं शरीर में प्रोटीन की कमी के अलार्म. जानिए जरूरी संकेत और बचाव के तरीके.
बिना मेहनत भी थकावट और भारीपन प्रोटीन की कमी का संकेत हो सकता है. मसल्स को एनर्जी नहीं मिलती.
बालों का गिरना या पतला होना दिखाता है कि आपके बालों को प्रोटीन सपोर्ट नहीं मिल रहा.
अगर त्वचा रूखी, पपड़ीदार हो रही है या जल्दी झुर्रियां आ रही हैं, तो यह प्रोटीन की कमी से हो सकता है.
बिना किसी कोशिश के मसल्स का घट जाना इस बात का संकेत है कि शरीर मसल्स को ही एनर्जी के लिए तोड़ रहा है.
इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है जब शरीर को पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिलता, जिससे इंफेक्शन जल्दी लगते हैं.
अगर मूड बार-बार बदलता है और चिड़चिड़ापन बढ़ गया है, तो दिमाग को जरूरी प्रोटीन नहीं मिल रहा हो सकता है.