धरती की बढ़ती रफ्तार से दिन होंगे छोटे, जानिए क्या होगा असर

धरती के घूमने की रफ्तार बढ़ रही है और जल्द ही हमें 24 घंटे से छोटे दिन देखने को मिल सकते हैं। जानिए किन तारीखों पर होगा बदलाव और इसका क्या असर पड़ेगा आपकी जिंदगी पर।

धरती की रफ्तार में आ रहा बदलाव

वैज्ञानिकों ने पाया है कि धरती अब पहले से तेज घूम रही है, जिससे दिन का समय घट सकता है।

22 जुलाई और 5 अगस्त होंगे खास

इन दोनों तारीखों को धरती इतनी तेजी से घूमेगी कि दिन 1.3 से 1.5 मिलीसेकेंड छोटा हो जाएगा।

क्यों छोटा हो रहा दिन

धरती की घूर्णन गति सूर्य-चंद्रमा की स्थिति, चुंबकीय क्षेत्र और द्रव्यमान के असंतुलन से प्रभावित होती है।

क्या असर पड़ेगा इंसानों पर

ये बदलाव इतना सूक्ष्म होगा कि इंसान महसूस भी नहीं कर पाएंगे, सिर्फ वैज्ञानिक उपकरण ही इसे माप सकते हैं।

पहले भी छोटा था दिन

1 से 2 अरब साल पहले धरती पर एक दिन सिर्फ 19 घंटे का होता था क्योंकि चंद्रमा ज्यादा नजदीक था।

घबराने की जरूरत नहीं

हालांकि दिन छोटा हो रहा है, लेकिन इसका जीवन पर कोई खास असर नहीं होगा। यह सिर्फ एक वैज्ञानिक बदलाव है।

Next Story