अगर आप फेसबुक पर बिना क्रेडिट के किसी का फोटो, वीडियो या टेक्स्ट शेयर करते हैं तो सतर्क हो जाएं। मेटा ने ऐसे अकाउंट्स पर सख्त कार्रवाई का एलान कर दिया है।
फेसबुक ने साफ किया है कि जो यूज़र बार-बार दूसरों का कंटेंट चुराएंगे, उनके अकाउंट पर पाबंदियां लगेंगी।
फेसबुक का सिस्टम अब डुप्लिकेट पोस्ट को पकड़कर उसकी रीच घटा देगा और असली क्रिएटर को प्राथमिकता देगा।
जो अकाउंट बार-बार चोरी किया हुआ कंटेंट शेयर करते हैं, उनका मॉनिटाइजेशन बंद किया जा सकता है।
2025 की पहली छमाही में मेटा ने फर्जी कंटेंट और एंगेजमेंट वाले लाखों अकाउंट्स को सस्पेंड या लिमिट किया।
अगर आप किसी कंटेंट पर अपनी राय या रिएक्शन दे रहे हैं, तो वह नियम के दायरे में नहीं आता — ये किया जा सकता है।
इस नियम से असली कंटेंट बनाने वालों को सही पहचान और पहुंच मिलेगी। अब कॉपी करने वालों की नहीं चलेगी।