मानसून में स्मार्टफोन को पानी से बचाना आसान नहीं, लेकिन इन स्मार्ट ट्रिक्स से आप अपने कीमती डिवाइस को सुरक्षित रख सकते हैं।
बारिश में बाहर निकलने से पहले फोन को ज़िपलॉक या वाटरप्रूफ कवर में रखें, यह सबसे आसान और सस्ता तरीका है।
भीगने के बाद फोन चार्ज पर लगाना रिस्की हो सकता है. इससे शॉर्ट सर्किट या करंट लगने का खतरा रहता है।
फोन को बंद करें, सूखे कपड़े से पोंछें और चावल या सिलिका जेल में 24-48 घंटे के लिए छोड़ दें।
बारिश में फोन खराब हो सकता है, इसलिए जरूरी डाटा का Google Drive या iCloud में बैकअप लेते रहें।
मजबूत केस और नियमित रूप से पोर्ट की सफाई आपके फोन को बारिश और नमी से बचा सकती है।
अगर चार्जिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म हो जाए, तो तुरंत चार्जिंग बंद करें और फोन को ठंडा होने दें।