‘पंचायत’ फेम आसिफ खान हाल ही में हार्ट अटैक का शिकार हो गए। अस्पताल से शेयर की तस्वीर और जिंदगी को लेकर दिया इमोशनल संदेश।
‘पंचायत’ में गणेश का किरदार निभाने वाले एक्टर आसिफ खान को दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आसिफ ने अस्पताल से तस्वीर साझा की, जिसमें वे बेड पर लेटे किताब पढ़ते नजर आए। हाथ में दिखी राहत इंदौरी की किताब ‘मैं जिंदा हूं’।
एक्टर ने लिखा, जिंदगी बहुत छोटी है। इसे कभी हल्के में न लें और जो आपके पास है उसके लिए आभार जताएं।
आसिफ ने लिखा कि वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और सभी के प्यार और दुआओं का शुक्रिया अदा किया।
आसिफ ने रेडी, अग्निपथ जैसी फिल्मों से शुरुआत की और पंचायत, पाताल लोक जैसे शोज़ से अपनी अलग पहचान बनाई।
अस्पताल में होने के बावजूद आसिफ खान का जज्बा कायम है। उन्होंने फैंस से वादा किया है कि वह जल्द ही वापसी करेंगे।