Google ने AI की दुनिया में बड़ा धमाका किया है. अब सर्च होगा और भी स्मार्ट Deep Search और AI कॉल जैसे फीचर्स से. जानिए इसके सभी कमाल के अपडेट।
AI सर्च को नई ऊंचाई पर ले जाने वाला यह टूल अब पहले से ज्यादा स्मार्ट, गहरा और रिसर्च-फ्रेंडली हो गया है.
Gemini 2.5 Pro अब सिर्फ जवाब नहीं देता, बल्कि जटिल गणित, लॉजिक और कोडिंग जैसे टास्क में गहराई से रिसर्च करता है.
यह AI फीचर किसी भी टॉपिक पर पृष्ठभूमि जांचकर एक कंप्लीट रिपोर्ट तैयार करता है, वो भी प्रमाणिक स्रोतों के साथ.
सिर्फ सर्च नहीं, अब Google का AI आपके लिए सर्विस प्रोवाइडर्स को कॉल कर जानकारी इकट्ठा करेगा और रिपोर्ट तैयार करेगा.
Google ने भारतीय कॉलेज स्टूडेंट्स को 1 साल का AI Pro सब्सक्रिप्शन फ्री देने का ऐलान किया है, जिसकी कीमत करीब 19500 रुपये है.
अब छात्र Gemini 2.5 Pro, Veo 3, Deep Research जैसे AI टूल्स से बेहतर पढ़ाई और टेस्ट प्रेपरेशन कर सकेंगे, वो भी बिना कोई खर्च किए.