दुनिया में सिर्फ एक ऐसा देश है जिसके राष्ट्रीय ध्वज पर बना है हिंदू मंदिर. ये न सिर्फ ऐतिहासिक है, बल्कि भारत से भी गहरा कनेक्शन रखता है.
कंबोडिया दुनिया का एकमात्र देश है जिसके झंडे पर हिंदू मंदिर अंकित है, जो इसे सबसे अलग बनाता है.
कंबोडिया के झंडे पर अंकोरवाट मंदिर की तस्वीर बनी है, जो दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक स्थलों में गिना जाता है.
अंकोरवाट मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है. इसकी दीवारों पर हिंदू ग्रंथों के प्रसंग चित्रित
असली मंदिर में पांच मीनारें हैं, लेकिन झंडे पर तीन मीनारों का चित्रण किया गया है जो प्रतीकात्मक है.
समय के साथ अंकोरवाट को बौद्ध मंदिर के रूप में परिवर्तित कर दिया गया, इसलिए अब यह हिंदू-बौद्ध मंदिर कहलाता है.
हालांकि झंडे पर मंदिर है, लेकिन यहां हिंदू आबादी सिर्फ 1000 से 1500 के बीच है, जो विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है.