बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा सामने आते हैं सांपों के मामले। क्या आपने सोचा है कि आखिर क्यों? जानिए इसके पीछे की वजहें और बचने के आसान उपाय।
बरसात में ज़मीन में नमी बढ़ती है और बिलों में पानी भरने से सांप बाहर निकलने लगते हैं। यही वजह है कि इस मौसम में इनकी सक्रियता ज्यादा होती है।
बारिश के पानी से जब बिल भर जाते हैं तो सांप अपनी जान बचाने के लिए बाहर निकलते हैं और अक्सर रिहायशी इलाकों में दिखने लगते हैं।
बारिश में मेंढक, चूहे और कीड़े ज्यादा दिखते हैं। ये सांपों का पसंदीदा भोजन हैं, इसलिए वे शिकार की तलाश में भी बाहर निकलते हैं।
नमी वाला मौसम सांपों के प्रजनन के लिए आदर्श होता है। इसी कारण इस दौरान उनकी आवाजाही और सक्रियता काफी बढ़ जाती है।
खेत, झाड़ी या गीली मिट्टी वाले इलाकों में रहने वालों को इस मौसम में ज्यादा खतरा होता है क्योंकि सांप सूखे ठिकानों की तलाश में घरों की ओर बढ़ते हैं।
घर और आसपास की साफ-सफाई रखें, घास काटें, लकड़ी-कचरे का ढेर न लगाएं और जमीन पर न सोएं। खिड़कियों में जाली लगवाना भी फायदेमंद होता है।