GPT-5 आ रहा है: बदल देगा इंटरनेट का चेहरा

OpenAI का नया धमाका GPT-5 अगस्त 2025 में दस्तक देने को तैयार है। ये मॉडल न सिर्फ AI में क्रांति लाएगा, बल्कि गूगल क्रोम जैसे टूल्स को भी कड़ी टक्कर देगा।

GPT-5 कब लॉन्च होगा?

अगस्त 2025 में होगा धमाका OpenAI का अगला AI मॉडल GPT-5 अगस्त 2025 में लॉन्च होने जा रहा है और यह अब तक का सबसे पावरफुल मॉडल माना जा रहा है।

क्यों है GPT-5 खास?

GPT-4 से भी ज्यादा स्मार्ट और तेज नई रिसर्च और टेक्नोलॉजी से लैस GPT-5 की स्पीड, सटीकता और क्षमता पहले से कई गुना ज्यादा होगी।

क्या होगा GPT-5 फ्री में?

हर इंसान को मिले फ्री AI असिस्टेंट सैम ऑल्टमैन का विजन है कि हर व्यक्ति को GPT-5 का एक फ्री वर्जन मिले, जो 24x7 उनके लिए काम करे।

AI ब्राउजर बनेगा गेमचेंजर

अब ब्राउजिंग होगी GPT-पावर्ड GPT-5 के साथ एक AI ब्राउजर भी आ सकता है, जो स्मार्ट ब्राउजिंग एक्सपीरियंस देगा और सीधे गूगल क्रोम को चुनौती देगा।

ChatGPT Agent भी कर चुका है एंट्री

अब सिर्फ चैट नहीं, करेगा कंप्यूटर टास्क भी ChatGPT Agent यूजर के कंप्यूटर पर ईमेल भेजने से लेकर फाइल्स खोलने तक सब कुछ खुद कर सकता है।

OpenAI की नई रणनीति

धीरे-धीरे मिलेगा टेक्नोलॉजी का एक्सेस अब मॉडल्स स्टेप-बाय-स्टेप लॉन्च होंगे जैसे o3 R और o4-mini, ताकि यूजर्स को AI के साथ आसानी से जोड़ा जा सके।

Next Story