उत्तर प्रदेश के औसानेश्वर मंदिर में करंट फैलने से मची भगदड़ में 2 लोगों की मौत हो गई. क्या सच में करंट इतना जानलेवा हो सकता है? जानिए वोल्टेज-एम्पियर का पूरा गणित.
मंदिर परिसर में बिजली का तार गिरने से करंट फैला और भगदड़ मच गई. 2 की मौत और 29 श्रद्धालु घायल हुए.
0.001 एम्पियर से सिर्फ झुनझुनी होती है, लेकिन 0.1 एम्पियर से हार्ट फेल और मौत संभव है.
1 एम्पियर या उससे अधिक करंट सीधे दिमाग पर असर डालता है. इससे जलन, बेहोशी और तत्काल मौत हो सकती है.
वोल्टेज दबाव है जो इलेक्ट्रॉन को धकेलता है, जबकि एम्पियर बहाव है यानी कितने इलेक्ट्रॉन गुजर रहे हैं.
ज्यादा एम्पियर वाला करंट जानलेवा होता है. वोल्टेज तभी खतरनाक बनता है जब एम्पियर ज्यादा हो.
अगर करंट का बहाव ज्यादा हो और शरीर लंबे समय तक संपर्क में रहे, तो जान जाने का खतरा बढ़ जाता है.