ट्रैवल एंड लेजर के वर्ल्ड बेस्ट सिटीज 2025 सर्वे में जयपुर ने टॉप 5 में जगह बनाई है। जानिए क्यों दुनिया दीवानी हो गई पिंक सिटी की शाही विरासत और रंगीन संस्कृति की।
राजस्थान का पिंक सिटी जयपुर, वर्ल्ड बेस्ट सिटीज 2025 की लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंचा।
इस लिस्ट में भारत से सिर्फ जयपुर को जगह मिली, जिसने फ्लोरेंस जैसे ऐतिहासिक शहर को भी पीछे छोड़ा।
हवा महल, आमेर किला और जंतर मंतर जैसे विश्व धरोहर स्थलों ने जयपुर को बनाया खास।
रंग-बिरंगे बाजार, राजस्थानी हस्तशिल्प और त्योहारों की भव्यता ने टूरिस्ट का दिल जीता।
सांस्कृतिक विरासत, होटल्स, महलों की नक्काशी और व्यंजनों के लिए मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स।
इस रैंकिंग में पहले स्थान पर मैक्सिको का सैन मिगेल, दूसरे पर चिआन माई और तीसरे पर टोक्यो रहा।