हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज़ एक बार फिर सुर्खियों में हैं, वजह है उनका नया अफेयर। स्पैनिश एक्ट्रेस एना डे आर्मस के साथ उनका रिश्ता सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
63 साल के टॉम क्रूज़ को 37 साल की एना डे आर्मस के साथ स्पॉट किया गया, हाथों में हाथ डाले नजर आए।
टॉम और एना की लेटेस्ट आउटिंग की तस्वीरें इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं और फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं।
ब्लू डेनिम और टीशर्ट में नजर आए दोनों स्टार्स, पार्क के पास वॉक और शॉपिंग के बाद आइसक्रीम डेट पर भी गए।
यह पहली बार नहीं है जब दोनों साथ में देखे गए हों, पहले भी कई बार इनकी नजदीकियों की खबरें सामने आ चुकी हैं।
हालांकि दोनों ने अब तक कुछ कहा नहीं है लेकिन लेटेस्ट तस्वीरें उनके रिलेशनशिप को काफी हद तक कंफर्म कर रही हैं।
हर फिल्म के लिए 100 करोड़ से ज्यादा फीस लेने वाले टॉम की अगली फिल्म Alejandro G Inarritu के साथ आने वाली है।