भूकंप के बाद क्यों आती है सुनामी? जानिए विज्ञान क्या कहता है

रूस और जापान में हालिया भूकंप और सुनामी ने दुनिया को फिर डराया है। लेकिन क्या हर भूकंप के बाद सुनामी आती है? कैसे डोलती है समंदर की सतह? जानिए इसके पीछे का साइंस।

भूकंप और सुनामी का कनेक्शन

भूकंप समुद्र के अंदर होता है, तो पानी को जोर से ऊपर-नीचे धकेलता है। इसी हलचल से उठती हैं सुनामी की खतरनाक लहरें।

हर भूकंप से नहीं आती सुनामी

सिर्फ समुद्र के नीचे आए शक्तिशाली भूकंप, जैसे 7.0 या उससे ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप ही सुनामी का कारण बनते हैं।

कैसे उठती हैं विशाल लहरें

समुद्र तल की तेज हलचल पानी को तेजी से हिलाती है। इससे 3 मीटर या उससे भी ज्यादा ऊंची लहरें बन सकती हैं।

सुनामी की रफ्तार है जबरदस्त

सुनामी की लहरें 500 से 800 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती हैं, जिससे किनारे बसे इलाके तबाह हो सकते हैं।

केवल भूकंप नहीं, ये भी बनते हैं कारण

ज्वालामुखी, समुद्री भूस्खलन या उल्कापात भी सुनामी ला सकते हैं, लेकिन सबसे आम कारण है समुद्र के नीचे भूकंप।

क्या मिल सकती है समय रहते चेतावनी

वैज्ञानिक भविष्यवाणी तो नहीं कर सकते, लेकिन चेतावनी सिस्टम और आपकी सतर्कता जान बचा सकती है। झटका लगे तो ऊंचे स्थान पर पहुंचें।

Next Story