WhatsApp-Telegram से हो रहा बड़ा जॉब स्कैम, ऐसे बचें ठगों से

ऑनलाइन जॉब के नाम पर ठगी का नया तरीका सामने आया है। खासकर युवा, छात्र और गृहिणियां बन रहे हैं निशाना। जानिए स्कैम की चाल और इससे बचने का तरीका।

झूठे वादे, असली जाल

वीडियो लाइक करो, पैसे पाओ जैसे लालच देकर WhatsApp-Telegram पर लोग फंसाए जा रहे हैं।

छोटे टास्क से शुरू, फिर भारी नुकसान

शुरुआत में पैसे मिलते हैं, फिर "बड़े काम" के लिए पैसे लगवाए जाते हैं और स्कैम शुरू हो जाता है।

फर्जी वेबसाइट और डैशबोर्ड

स्कैमर्स नकली इंटरफेस दिखाकर आपको यकीन दिलाते हैं कि आप कमा रहे हैं, जबकि सब कुछ झूठ होता है।

इन संकेतों से पहचानें स्कैम

ना कोई ऑफिशियल मेल, ना कॉन्ट्रैक्ट – बात सिर्फ WhatsApp या Telegram पर होती है।

पैसे मांगते ही हो जाएं अलर्ट

अगर कोई काम के बदले पहले पैसे मांगता है या रेफरल जोड़ने को कहता है, तुरंत सतर्क हो जाएं।

ऐसे करें खुद को सुरक्षित

कभी भी बैंक डिटेल्स शेयर न करें। संदेह होने पर तुरंत रिपोर्ट करें: cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

Next Story