मेकअप का ट्रेंड हर दिन बदलता है, लेकिन सही लुक तभी मिलेगा जब आप अपनी स्किन टाइप के मुताबिक मेकअप चुनें। जानिए Dewy और Matte मेकअप में से आपके लिए क्या रहेगा बेस्ट।
Dewy और Matte मेकअप देखने में तो दोनों शानदार लगते हैं, लेकिन हर स्किन पर एक जैसा असर नहीं करते।
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो Dewy मेकअप चुनें, ये स्किन को मॉइश्चराइज करता है और देता है हेल्दी ग्लो।
ऑयली स्किन पर Dewy मेकअप से बचें, इसकी जगह Matte फिनिश मेकअप ट्राई करें जो ऑयल को कंट्रोल में रखेगा।
मानसून में जब नमी ज्यादा हो, तो Matte मेकअप बेहतर रहता है क्योंकि ये लंबे समय तक टिका रहता है।
दिन में मैट फिनिश लुक रखें जो पसीने में भी टिका रहे, और रात में Dewy मेकअप से पाएं ग्लोइंग पार्टी लुक।
हर सोशल मीडिया ट्रेंड को फॉलो करना सही नहीं, हमेशा अपने चेहरे और स्किन के हिसाब से मेकअप चुनें।