सिर्फ 60 करोड़ में बनी 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। अब तक की सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म बन चुकी ये मूवी कबीर सिंह को पीछे छोड़ चुकी है और अब 'कल्कि 2898 एडी' को टक्कर देने को तैयार है।
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा ने दो हफ्तों में 281.22 करोड़ की कमाई कर तहलका मचा दिया है।
सैयारा ने इंडिया में 278.8 करोड़ कमाने वाली कबीर सिंह को पछाड़ दिया है, बन गई टॉप रोमांटिक फिल्म।
सिर्फ 12 दिनों में सैयारा ने दुनियाभर में 413.75 करोड़ का कलेक्शन कर सबको चौंका दिया है।
फिल्म की लागत मात्र 60 करोड़ थी, लेकिन कमाई के मामले में ये कई बड़ी फिल्मों को मात दे चुकी है।
हिंदी में 293.13 करोड़ कमाने वाली कल्कि 2898 एडी अब सैयारा की रफ्तार के आगे खतरे में है।
कमाई की रफ्तार देखकर लग रहा है कि आने वाले दिनों में सैयारा कई और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।