कम उम्र में बच्चों को दी गई चीनी उनके दिमागी विकास को नुकसान पहुंचा सकती है। जानिए कितनी शुगर सुरक्षित है और क्या कहते हैं डॉक्टर और रिसर्च।
स्टडी के मुताबिक, इस उम्र में दी गई एडेड शुगर बच्चों की मेमोरी, फोकस और सीखने की क्षमता को नुकसान पहुंचा सकती है।
डॉ. रवि मलिक के अनुसार, अगर शुरुआत में मीठे की आदत पड़ जाए, तो बच्चे हेल्दी फूड से दूरी बना लेते हैं।
पैकेज्ड जूस, सॉफ्ट ड्रिंक, ब्रेड और चॉकलेट्स में छिपी होती है ज्यादा शुगर, जो बच्चों के दिमाग को कर सकती है डैमेज।
ज्यादा शुगर दिमाग की कोशिकाओं को कमजोर करती है, जिससे बच्चा चिड़चिड़ा और ध्यान से भटकने वाला हो सकता है।
5 साल से कम उम्र के बच्चों को रोजाना 25 ग्राम से ज्यादा शुगर न दें, और 2 साल तक एडेड शुगर पूरी तरह टालें।
मीठे पैकेज्ड स्नैक्स की जगह घर का बना खाना, फल और सूखे मेवे बच्चों के लिए बेहतर विकल्प हैं।