Facebook का खुफिया खेल: कैसे Onavo से की जासूसी

सोशल मीडिया की दुनिया में Facebook ने एक गुप्त हथियार का इस्तेमाल कर Snapchat और YouTube जैसे प्रतिद्वंद्वियों की जासूसी की. जानिए इस वायरल कहानी की पूरी सच्चाई।

Onavo: एक दिखावटी VPN

2013 में Facebook ने Onavo नाम की इजरायली कंपनी को खरीदा और इसे प्राइवेसी के नाम पर प्रमोट किया।

असल मकसद: डेटा जासूसी

Onavo से Facebook को यूजर्स की ऐप्स, ब्राउज़िंग और ऑनलाइन आदतों का सीधा एक्सेस मिलने लगा।

Snapchat पर पैनी नजर

Facebook ने Onavo से डेटा लेकर जाना कि कौन–सी ऐप्स तेजी से पॉपुलर हो रही हैं, खासतौर पर Snapchat।

Project Ghostbusters का खेल

Snapchat का एन्क्रिप्टेड ट्रैफिक डिक्रिप्ट करने के लिए Facebook ने नकली सर्टिफिकेट बनाकर जासूसी की कोशिश की।

Snapchat नहीं खरीदा, फीचर चुरा लिए

जब खरीदारी न हो पाई, तो Facebook ने Instagram Stories लॉन्च कर Snapchat का कॉन्सेप्ट अपना लिया।

अब कानूनी कार्रवाई की बारी

2023 में Meta पर ऑस्ट्रेलिया में 2 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगा, जिससे इसकी पोल पूरी तरह खुल गई।

Next Story