WhatsApp जासूसी अलर्ट: करें ये 5 सेटिंग्स फौरन वरना होगा पछतावा

क्या आपके मैसेज बिना पढ़े ही Seen हो रहे हैं? कॉल में अजीब आवाज़ें आ रही हैं? हो सकता है कोई आपकी WhatsApp चैट्स पर नजर रख रहा हो. जानिए इससे बचने के 5 पक्के तरीके।

क्या WhatsApp है 100% सुरक्षित?

WhatsApp भले ही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन देता हो, लेकिन हैकिंग, QR स्कैन या स्पाइवेयर से आपकी चैट्स फिर भी लीक हो सकती हैं।

ऐसे करें खतरे को पहचान

फोन गर्म होना, बैटरी तेजी से खत्म होना, अनजान डिवाइस लॉगिन या कॉल में इको आना — ये सब जासूसी के संकेत हो सकते हैं।

टू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू करें

Account सेटिंग्स में जाकर Two-Step Verification ऑन करें ताकि कोई भी बिना कोड के आपके WhatsApp में एंट्री न कर सके।

अनजान डिवाइस से तुरंत लॉगआउट करें

Settings > Linked Devices में जाकर उन डिवाइसेज़ से लॉगआउट करें जिन्हें आप पहचानते नहीं हैं।

लोकेशन शेयरिंग को कहें टाटा

अगर कोई आपको ट्रैक कर रहा हो तो Settings > Privacy > Location में जाकर लोकेशन शेयरिंग बंद कर दें।

फोन अपडेट रखें और एंटी-स्पायवेयर लगाएं

फोन और WhatsApp को लेटेस्ट वर्जन पर रखें. Bitdefender या Norton जैसे ऐप्स से स्पाइवेयर हटाएं।

Next Story