कुत्ते के चाटने से रेबीज हो सकता है? जानें एक्सपर्ट्स की राय

रेबीज जानलेवा बीमारी है। क्या सिर्फ कुत्ते का चाटना खतरा है और क्या सावधानी बरतनी चाहिए, ये जानें।

रेबीज क्या है

रेबीज एक गंभीर वायरस है जो इम्यून सिस्टम और नर्वस सिस्टम पर हमला करता है। इसे समय पर इलाज न मिले तो जानलेवा हो सकता है।

कुत्ते के चाटने का खतरा

सिर्फ चाटने से आमतौर पर खतरा नहीं होता। लेकिन अगर कुत्ते की लार किसी खुले घाव पर लगे तो संक्रमण संभव है।

कब ज्यादा जोखिम

यदि संक्रमित कुत्ता कट, खरोंच, या मुँह/आँख के पास चाटे, या पुराने घाव पर लार लगे, तो खतरा बढ़ जाता है।

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं

AIIMS और WHO के अनुसार रेबीज वायरस घाव या म्यूकस मेम्ब्रेन के जरिए शरीर में प्रवेश करता है।

संभावित संक्रमण पर कदम

संक्रमित कुत्ते की लार घाव पर लगी तो तुरंत 15 मिनट तक पानी और साबुन से धोएं और एंटीसेप्टिक लगाएं।

अस्पताल और वैक्सीन

बिना देर किए नज़दीकी अस्पताल जाएं और डॉक्टर से रेबीज वैक्सीन लगवाएं। यह सबसे प्रभावी बचाव है।

Next Story