स्मार्टफोन ने जिंदगी आसान बनाई है, लेकिन लगातार इस्तेमाल से नींद, मानसिक स्वास्थ्य और प्राइवेसी पर खतरा बढ़ा है।
एप्स और सोशल मीडिया यूजर्स को लंबे समय तक स्क्रीन पर बांधे रखते हैं। यह आदत पढ़ाई, काम और रिश्तों पर असर डालती है।
देर रात फोन चलाने से नींद का पैटर्न बिगड़ता है। थकान, चिड़चिड़ापन और ध्यान की कमी आम हो जाती है।
फोन में निजी डेटा और बैंक डिटेल्स रहते हैं। इंटरनेट पर लगातार कनेक्ट रहने से हैकिंग और डेटा चोरी का खतरा बढ़ जाता है।
फिशिंग और मालवेयर के जरिए स्कैमर्स यूजर्स को ब्लैकमेल और आर्थिक धोखाधड़ी का शिकार बना सकते हैं।
वर्चुअल दोस्ती बढ़ने से असली जिंदगी के रिश्ते कमजोर हुए हैं। इससे अकेलापन और मानसिक तनाव बढ़ रहा है।
फोन के ज्यादा इस्तेमाल से बाहर निकलना और व्यायाम कम हो गया है। इसका असर मोटापा, आंखों की कमजोरी और सिरदर्द में दिखता है।