Navratri 2025: मां दुर्गा को प्रसन्न करने के 10 सरल उपाय

इस नवरात्रि मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए अपनाएं आसान पूजा और शुभ उपाय, घर में लाएं सुख, समृद्धि और शांति।

नियमित पूजा करें

रोजाना सुबह और शाम घी का दीपक जलाकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करें। इससे देवी की प्रसन्नता बनी रहती है।

उपवास और अखंड ज्योत

नवरात्रि के नौ दिनों का उपवास रखें और घर में देवी की अखंड ज्योति जलाएं। यह मन को शांति और ऊर्जा देता है।

नवार्ण मंत्र जाप

'ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै' मंत्र का नियमित जाप करें। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है।

लाल फूल और खीर भोग

गुड़हल या लाल फूल अर्पित करें और देवी को खीर का भोग लगाएं। इससे धन, खुशहाली और आशीर्वाद बढ़ते हैं।

कन्या पूजन और श्रृंगार

अष्टमी-नवमी को 5 या 7 कन्याओं का पूजन करें, भोजन कराएं और लाल चुनरी व श्रृंगार भेंट करें।

आरती और दान

पूजा के अंत में देवी की आरती करें और जरूरतमंदों को दान दें। यह माता की कृपा पाने का महत्वपूर्ण उपाय है।

Next Story