Google Gemini vs ChatGPT: कौन है ज्यादा स्मार्ट?

वीडियो जनरेशन से लेकर डीप रिसर्च तक, गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी दोनों ही एआई चैटबॉट्स टॉप पर हैं। जानिए अलग-अलग मामलों में कौन सा चैटबॉट है आगे।

दो दिग्गज एआई चैटबॉट्स

गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी दोनों ही एआई चैटबॉट्स इमेज, टेक्स्ट और रिसर्च में माहिर हैं। दोनों के फ्री वर्जन उपलब्ध हैं।

एआई मॉडल्स में अंतर

चैटजीपीटी के पास 4-सीरीज और o-सीरीज हैं, जबकि गूगल जेमिनी फ्लैश और प्रो सीरीज ऑफर करता है। दोनों के मॉडल अलग तरह के कामों के लिए बने हैं।

वेब सर्च का खेल

चैटजीपीटी सोर्स के टाइटल और इमेज दिखाता है, जिससे वेरिफिकेशन आसान होता है। जेमिनी इस मामले में थोड़ा पीछे है।

डीप रिसर्च में कौन आगे

जेमिनी ज्यादा सोर्स दिखाता है लेकिन चैटजीपीटी साफ और आसान रिपोर्ट देता है। जेमिनी की रिपोर्ट ज्यादा एकेडमिक स्टाइल की होती है।

इमेज और वीडियो जनरेशन

इमेज जनरेशन में चैटजीपीटी सटीक है जबकि जेमिनी विजुअली दमदार लेकिन एरर के साथ आता है। वीडियो जनरेशन में जेमिनी सबसे आगे है।

कौन है ज्यादा स्मार्ट

इमेज जनरेशन में चैटजीपीटी बेहतर है, वीडियो में जेमिनी। डीप रिसर्च और वेब सर्च में दोनों के अपने फायदे हैं।

Next Story