मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में औरंगजेब को लेकर बयान के बाद विवाद छिड़ा। इतिहासकारों के नजरिए से समझिए औरंगजेब की कुशलता और अकुशलता।
एक बयान ने औरंगजेब को फिर सुर्खियों में ला दिया। जानिए क्यों उनके शासन को लेकर विवाद इतना बड़ा है।
औरंगजेब ने अकबर की मंसबदारी और राजस्व प्रणाली को आगे बढ़ाया। वह अनुशासन और ईमानदारी के लिए जाना जाता था।
जजिया कर लागू करने और मंदिर तोड़ने की नीतियों से असंतोष फैला। यही उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बनी।
भाइयों और दक्कन के सुल्तानों को हराने वाला औरंगजेब मराठों को निर्णायक रूप से नहीं हरा पाया। लंबे युद्धों ने साम्राज्य को कमजोर किया।
निरंतर युद्धों से खजाना खाली हुआ और शाही कला संरक्षण कमजोर पड़ा। कला दरबार से जनता तक खिसक गई।
औरंगजेब अनुशासित और सक्षम था लेकिन उसकी धार्मिक नीतियां और लंबे युद्ध साम्राज्य के पतन की वजह बने। उसका शासन मिश्रित असर छोड़ गया।