साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 2025: जानें समय और प्रभाव

21 सितंबर को लगेगा सूर्य ग्रहण, सर्व पितृ अमावस्या के दिन। जानें भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक काल रहेगा या नहीं।

साल का अंतिम सूर्य ग्रहण

21 सितंबर 2025 को आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा। यह साल का अंतिम ग्रहण है और सर्व पितृ अमावस्या के दिन होगा।

भारत में दिखाई नहीं देगा

इस आंशिक सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

सूतक काल का नियम

सूतक काल केवल वहां मान्य होता है, जहां ग्रहण दृश्यमान हो। भारत में ग्रहण नहीं दिखेगा, इसलिए पूजा-पाठ पर कोई पाबंदी नहीं रहेगी।

ग्रहण का समय

सूर्य ग्रहण रात 11 बजे शुरू होगा और सुबह 3 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। भारत में रात होने के कारण इसे देखा नहीं जा सकेगा।

दुनिया के कौन से हिस्सों में दिखेगा

ग्रहण दक्षिणी प्रशांत महासागर, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, हिंद महासागर और पोलिनेशिया के हिस्सों में देखा जा सकेगा।

किसे रखनी चाहिए सावधानी

ज्योतिष के अनुसार ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सूर्य की किरणों से सावधानी बरतनी चाहिए। कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र पर प्रभाव रहेगा।

Next Story