बार-बार गुस्सा आना या भूलने की आदत सिर्फ बढ़ती उम्र का असर नहीं हो सकता। जानिए अल्जाइमर के शुरुआती संकेत और एक्सपर्ट की सलाह।
यह एक दिमागी बीमारी है जिसमें याददाश्त और सोचने की क्षमता धीरे-धीरे कमजोर हो जाती है।
गुस्सा बढ़ना, चिड़चिड़ापन या रोजमर्रा की चीजें भूलना अल्जाइमर का संकेत हो सकता है।
बार-बार एक ही सवाल पूछना और फैसले लेने में दिक्कत आना शुरुआती लक्षणों में शामिल है।
अचानक लोगों से मिलना बंद करना या सामाजिक गतिविधियों से दूरी बनाना भी चेतावनी हो सकती है।
जल्दी पहचान से थेरेपी, बेहतर देखभाल और परिवार को दिशा मिल सकती है।
संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, योग, दिमागी खेल और परिवार का भावनात्मक सहारा बेहद जरूरी है।