देश में फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच लोग अदरक और शहद पर भरोसा कर रहे हैं। जानिए यह सच में फ्लू का इलाज है या सिर्फ लक्षणों में राहत देता है।
देश के कई राज्यों में फ्लू तेजी से फैल रहा है। यह वायरल संक्रमण सांस की नली को प्रभावित करता है।
तेज बुखार, गले में खराश, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, खांसी और थकान इसके आम लक्षण हैं।
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुण होते हैं। शहद गले को कोटिंग देकर जलन कम करता है और एनर्जी देता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार अदरक-शहद फ्लू का इलाज नहीं है। यह सिर्फ लक्षणों में राहत देने में मदद करता है।
डॉक्टर की दवाइयों के साथ अदरक-शहद का इस्तेमाल घरेलू नुस्खे की तरह किया जा सकता है।
पर्याप्त नींद लें, हल्का पौष्टिक खाना खाएं, गर्म तरल पिएं, भीड़भाड़ से बचें और हाथ धोते रहें।