भारत की मिल्क लाइन: कौन राज्य पचा लेते हैं दूध, कौन नहीं

भारत में दूध की खपत बहुत अधिक है, लेकिन हर राज्य के लोग इसे आसानी से नहीं पचा पाते।

मिल्क लाइन ऑफ इंडिया क्या है

यह एक इमैजिनेटिव लाइन है जो भारत को लैक्टोज टॉलरेंट और लैक्टोज इंटॉलरेंट क्षेत्रों में बांटती है।

लैक्टोज टॉलरेंट कौन हैं

उत्तर और पश्चिम भारत के लोग आसानी से दूध पचा लेते हैं। इन राज्यों में दूध और डेयरी उत्पाद खूब खाए जाते हैं।

टॉलरेंट राज्यों के नाम

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में लोग दूध आसानी से पचा लेते हैं।

लैक्टोज इंटॉलरेंट कौन हैं

दक्षिण और पूर्वी भारत में लोग दूध पचाने में मुश्किल पाते हैं। दूध पीने पर गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं होती हैं।

इंटॉलरेंट राज्यों के नाम

तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम में दूध का सेवन कम होता है।

क्यों है यह फर्क

यह फर्क जेनेटिक और खानपान की आदतों के कारण है। उत्तर और पश्चिम भारत में पशुपालन और डेयरी प्रोडक्ट्स जीवन का हिस्सा रहे हैं।

Next Story