गठिया के दर्द को बढ़ने से रोकना चाहते हैं? जानिए वे 5 गलतियां जिनसे बचकर आप जोड़ों को हेल्दी रख सकते हैं।
अर्थराइटिस में दौड़ना, जॉगिंग और जंपिंग घुटनों के जोड़ों पर ज्यादा दबाव डालते हैं। हल्की एक्सरसाइज या वॉक को प्राथमिकता दें।
टेनिस, बास्केटबॉल या वॉलीबॉल जैसे खेलों में अचानक मूवमेंट जोड़ों पर असर डालते हैं। कम इम्पैक्ट वाले गेम्स चुनें।
बैठते और उठते समय सही पॉश्चर रखें। पैरों को क्रॉस करके बैठने से बचें ताकि घुटनों पर दबाव कम रहे।
बार-बार सीढ़ियां चढ़ना-उतरना घुटनों के दर्द को बढ़ा सकता है। जरूरत हो तो लिफ्ट का इस्तेमाल करें।
गर्म सेंक सूजन और दर्द को बढ़ा सकता है। ठंडे सेंक का इस्तेमाल करें ताकि सूजन और दर्द कम हो।
अर्थराइटिस में रोजमर्रा की छोटी-छोटी गलतियां भी दर्द बढ़ा सकती हैं। सही आदतें अपनाकर राहत पाएं।