नवरात्रि में व्रत रखते समय हेल्दी स्नैक्स शरीर को एनर्जी देते हैं और थकान से बचाते हैं। जानें 6 आसान और पौष्टिक व्रत स्नैक्स की रेसिपी।
मखाने को हल्के घी में भूनें और काजू-बादाम मिलाएं। सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर कुरकुरे स्नैक्स तैयार करें।
भिगोए साबूदाने को कुरकुरा तलें। मूंगफली, करी पत्ते और सेंधा नमक मिलाकर एनर्जी से भरपूर स्नैक्स तैयार करें।
उबले शकरकंद को पतले स्लाइस में काटें और हल्का फ्राई करें। सेंधा नमक, काली मिर्च और नींबू का रस डालकर परोसें।
कद्दूकस पनीर, उबला आलू और हरी मिर्च मिलाकर टिक्की बनाएं। हल्का घी में सेंककर प्रोटीन से भरपूर स्नैक्स तैयार करें।
भुने हुए राजगिरा में गुड़ मिलाकर छोटे लड्डू बनाएं। मिनरल और फाइबर से भरपूर यह मीठा स्नैक लंबे समय तक पेट भरे रखता है।
इन 6 स्नैक्स से व्रत के दौरान शरीर को एनर्जी और पोषण मिलेगा। स्वादिष्ट होने के साथ साथ ये हेल्दी विकल्प भी हैं।