फोन की लत छोड़ना चाहते हैं? ये 6 आसान टिप्स घटाएंगे आपका स्क्रीन टाइम

अगर आप हर थोड़ी देर में फोन चेक करते हैं, तो ये वेब स्टोरी आपके लिए है. नोटिफिकेशन म्यूट करने से लेकर किताबें पढ़ने तक, ये छोटे-छोटे बदलाव आपके स्क्रीन टाइम को कम करने में मदद करेंगे और आपको देगा डिजिटल राहत.

नोटिफिकेशन म्यूट करें

बार-बार बजती नोटिफिकेशन फोन की सबसे बड़ी लत है. गैर-जरूरी ऐप्स की नोटिफिकेशन म्यूट करें और खुद को फोकस में रखें.

फोन को थोड़ा दूर रखें

काम या पढ़ाई के दौरान फोन को अपने से दूर रखें. इससे बार-बार स्क्रीन देखने की आदत धीरे-धीरे खत्म होने लगेगी.

स्मार्टवॉच का करें इस्तेमाल

कॉल या मैसेज के लिए बार-बार फोन उठाने की जरूरत नहीं. स्मार्टवॉच से नोटिफिकेशन देखें और ध्यान भटकने से बचें.

किताबें पढ़ने की आदत डालें

बोरियत में फोन उठाने की बजाय किताब पढ़ें. चाहे फिजिकल बुक हो या ई-बुक, पढ़ना दिमाग को शांत रखता है और स्क्रीन टाइम घटाता है.

बैटरी सेवर मोड से रहें सावधान

बैटरी सेवर ऑन करने से फोन लंबे समय तक चलता है, लेकिन आप ज्यादा देर स्क्रीन पर रहते हैं. जरूरत न हो तो इस मोड से बचें.

छोटे कदम, बड़ा असर

अपनी डिजिटल आदतों को समझें और छोटे-छोटे बदलाव लाएं. नोटिफिकेशन बंद करना या किताबें पढ़ना, स्क्रीन टाइम घटाने का पहला कदम हो सकता है.

Next Story