दुनियाभर में 18.3 करोड़ ईमेल और पासवर्ड ऑनलाइन लीक हो गए हैं. इस बड़े डेटा ब्रीच में लाखों Gmail यूजर्स भी शामिल बताए जा रहे हैं. जानिए कैसे जांचें कि आपका अकाउंट सुरक्षित है या नहीं, और क्या कदम उठाने जरूरी हैं.
साइबर रिसर्चर ट्रॉय हंट ने खुलासा किया कि लगभग 3.5 टेराबाइट डेटा चोरी हुआ है, जिसमें Gmail सहित कई ईमेल सर्विस के अकाउंट शामिल हैं.
इसका पता लगाने के लिए HaveIBeenPwned.com पर जाएं, अपना ईमेल डालें और जांचें कि आपका डेटा किसी पुराने या हालिया ब्रीच में लीक हुआ है या नहीं.
तुरंत पासवर्ड बदलें और हर साइट के लिए अलग पासवर्ड इस्तेमाल करें. इसके साथ 2-Factor Authentication जरूर ऑन करें ताकि कोई अनजान लॉगिन न हो सके.
हैकर्स ने Infostealer नाम के सॉफ्टवेयर से यूजर्स के सिस्टम से ईमेल और पासवर्ड जैसी जानकारी चुराई, जिसे बाद में डार्क वेब पर बेचा गया.
Google ने कहा कि लीक से जुड़ी रिपोर्ट्स भ्रामक हैं, लेकिन यूजर्स को सावधानी बरतनी चाहिए और मजबूत पासवर्ड के साथ 2-Step Verification ऑन रखनी चाहिए.
नियमित रूप से पासवर्ड बदलें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी डिवाइस पर लॉगिन करते समय सावधान रहें. साइबर सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है.