Khatu Shyam Ji Ka Janmotsav 2025: घर बैठे मनाएं श्याम बाबा का जन्मदिन, जानें पूजा विधि और प्रिय भोग

1 नवंबर 2025 को देवउठनी एकादशी के दिन खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। लाखों श्रद्धालु सीकर के खाटू मंदिर में पहुंचेंगे, लेकिन जो घर पर हैं वे भी पूजा और भोग लगाकर बाबा की कृपा पा सकते हैं।

1 नवंबर को मनाया जाएगा खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव

देवउठनी एकादशी के दिन यानी 1 नवंबर 2025 को श्याम बाबा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। राजस्थान के खाटू मंदिर में इस मौके पर लाखों श्रद्धालु जुटेंगे।

घर पर ऐसे करें पूजा की शुरुआत

सुबह जल्दी उठें, स्नान करें और पीले या लाल वस्त्र पहनें। पूजा स्थल को साफ कर गंगाजल छिड़कें और फूलों व रंगोली से सजाएं। इससे वातावरण भक्तिमय बनता है।

श्याम बाबा के मंत्रों से करें आराधना

बाबा की तस्वीर या प्रतिमा के सामने दीपक जलाएं और ‘ॐ श्री श्याम देवाय नमः’ या ‘जय श्री श्याम’ मंत्र का 11, 21 या 108 बार जाप करें।

ये भोग जरूर लगाएं बाबा को

खीर, चूरमा, कच्चा दूध, पेड़े और पंचमेवा श्याम बाबा के प्रिय भोग माने जाते हैं। कहा जाता है कि सच्चे मन से अर्पित भोग हर मनोकामना पूरी करता है।

आरती और भजन से भरें घर में भक्ति

पूजा के बाद कपूर या घी का दीपक जलाकर आरती करें। फिर ‘हारे के सहारे खाटू श्याम हमारे’ जैसे भजन गाकर जन्मोत्सव की खुशी मनाएं।

क्यों मनाया जाता है यह पर्व

खाटू श्याम जी महाभारत के वीर बर्बरीक का अवतार हैं। देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के जागरण के साथ श्याम बाबा का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है।

Next Story