बर्थडे गर्ल अदिति राव हैदरी अपने रॉयल और एलीगेंट फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। चाहे इंडियन वियर हो या वेस्टर्न आउटफिट, उनका हर लुक क्लासी और टाइमलेस होता है। देखें उनके कुछ सबसे स्टाइलिश अवतार।
ब्राउन ऑफ शोल्डर पेप्लम टॉप और फ्लेयर्ड प्लाजो में अदिति ने मॉडर्न और क्लासी लुक दिखाया। डबल लेयर नेकपीस और बोल्ड लिप्स ने स्टाइल को परफेक्ट फिनिश दिया।
स्वीटहार्ट नेकलाइन वाली ऑफ शोल्डर व्हाइट ड्रेस में अदिति का लुक मिनिमल लेकिन बेहद ग्रेसफुल लगा। पर्ल ईयररिंग और स्ट्रेट हेयर ने एलीगेंस बढ़ा दिया।
पेस्टल फ्लोरल बॉर्डर वाली व्हाइट साड़ी और ऑफ शोल्डर ब्लाउज में अदिति ने क्लासिक और मॉडर्न लुक का खूबसूरत मेल दिखाया। स्टोन चोकर ने लुक को कम्प्लीट किया।
डेनिम जंपसूट के साथ वाइट शर्ट कैरी कर अदिति ने कैजुअल लुक को फैशन स्टेटमेंट बना दिया। बाउंसी हेयर और मोनोक्रोम मेकअप ने इसे परफेक्ट टच दिया।
गोल्डन एम्बेलिश्ड लहंगे और सिल्क दुपट्टे में अदिति का ये लुक वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है। पोल्की ज्वेलरी और रेड लिप्स ने रॉयल टच जोड़ा।
ब्लैक-गोल्ड ऑफ शोल्डर फ्लेयर्ड गाउन में अदिति का लुक पार्टी परफेक्ट था। मिनिमल ज्वेलरी और न्यूट्रल मेकअप ने उनके एलीगेंट स्टाइल को बैलेंस किया।