Google Chrome यूजर्स के लिए गंभीर सुरक्षा अलर्ट

भारत सरकार और CERT-In ने Chrome के पुराने वर्जन पर हाई रिस्क अलर्ट जारी किया। यूजर्स को तुरंत अपडेट करने की सलाह।

सुरक्षा में बड़ी कमजोरी

Chrome के पुराने वर्जन में गंभीर खामियां मिली हैं, जिससे हैकर्स सिस्टम एक्सेस और डेटा चोरी कर सकते हैं।

कौन से वर्जन रिस्क में

Linux पर 142.0.7444.59 से पुराने और Windows/macOS पर 142.0.7444.59/60 से पुराने वर्जन सबसे ज्यादा खतरे में हैं।

साइबर अटैक कैसे होता है

खामियों से हैकर्स स्पूफिंग, आउट ऑफ बाउंड रीड और मैलवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं। संवेदनशील डेटा भी रिस्क में आता है।

सरकार की चेतावनी

CERT-In ने यूजर्स को तुरंत Chrome अपडेट करने और साइबर हाइजीन बनाए रखने की सलाह दी है।

कैसे करें अपडेट

Chrome मेन्यू > Help > About Google Chrome पर जाएं। अपडेट इंस्टॉल करने के बाद ब्राउजर रिस्टार्ट करें।

साइबर सुरक्षा टिप्स

सिस्टम और ब्राउजर अपडेट रखें। अनजान लिंक से बचें और एक्सटेंशन केवल भरोसेमंद सोर्स से ही इंस्टॉल करें।

Next Story