अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर प्रेमानंद जी महाराज के दरबार पहुंचे। सादगी, आस्था और भावनाओं से भरा यह पल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे।
दोनों हाथ जोड़कर जमीन पर बैठे नजर आए और महाराज जी की बातों को ध्यान से सुना।
अनुष्का तुलसी की माला पहने नजर आईं जबकि विराट भी बेहद साधारण लुक में दिखे।
महाराज जी की बातें सुनते समय अनुष्का की आंखों में आंसू नजर आए, माहौल भावुक हो गया।
महाराज जी ने दोनों को भगवान से जुड़े रहने और आत्मिक शांति पर संदेश दिया।
आशीर्वाद लेने के बाद कपल ने प्रेमानंद जी महाराज को प्रणाम किया और शांति से विदा ली।